12 जून। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का कहना है कि वह दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भारत की अपनी ऑलटाइम 11 वनडे टीम में जगह देंगे और उन्हें मैदान पर विदाई मिलनी चाहिए।

Advertisement

सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार युवराज ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद दुनियाभर के खलड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 

कपिल ने 'अपने 11 फैंटसी लीग' के लॉन्च के मौके पर कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि युवराज बहुत बेहतरीन क्रिकेटर हैं। अगर मैं भारत की अपनी ऑलटाइम 11 वनडे टीम बनाऊंगा तो युवराज को उसमें जरूर शामिल करूंगा क्योंकि वह एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं।"

कपिल ने कहा, "युवराज जैसे खिलाड़ी को मैदान पर विदाई मिलनी चाहिए। मैं यह देखना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने शानदार क्रिकेट खेली है। हमें देश में युवराज जैसे लीडर चाहिए क्योंकि आने वाली पीढ़ी उन्हें अपना आदर्श मानती है और उन्होंने अपने करियर में जो भी सफलता हासिल की उसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

युवराज ने अपना अंतिम टेस्ट साल 2012 में खेला था। सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह अंतिम बार 2017 में दिखे थे। युवराज ने साल 2000 में पहला वनडे, 2003 में पहला टेस्ट और 2007 में पहला टी-20 मैच खेला था।

चंडीगढ़ में साल 1981 में जन्में युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले। टेस्ट में युवराज ने तीन शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन जुटाए। 

इसी तरह टी-20 मैचों में युवराज ने कुल 1177 रन बनाए। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 9, वनडे में 111 और टी-20 मैचो में 28 विकेट भी लिए हैं। 

युवराज ने 2008 के बाद कुल 231 टी-20 मैच खेले हैं और 4857 रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 मैचों में 80 विकेट भी लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार