Karachi Kings vs Peshawar Zalmi Dream11 Prediction, PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 11वां मुकाबला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच सोमवार, 21 अप्रैल को नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जेम्स विंस को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये इंग्लिश खिलाड़ी PSL 2025 में कराची किंग्स के लिए 4 मैचों में 43.75 की औसत और 176.76 की स्ट्राइक रेट से एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 175 रन बना चुका है। गौरतलब है कि 34 वर्षीय जेम्स विंस के नाम 423 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 7 शतक और 74 अर्धशतक ठोकते हुए 11,822 रन जोड़ हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप सैम अयूब या टिम सेफर्ट का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

KAR vs PES: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 21 अप्रैल 2025
समय - 08:30 PM IST
वेन्यू - नेशनल स्टेडियम, कराची 

KAR vs PES Pitch Report

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का 11वां  मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। आपको बता दें कि यहां 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 रन डिफेंड और 9 रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 164 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि PSL 2025 में यहां अब तक चार मैच खेले गए हैं जिसमें से दो रन चेज और दो रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां आखिरी मुकाबला कराची किंग्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच हुआ था जो कि इस्लामाबाद की टीम ने 17.1 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीता था।

KAR vs PES: Where to Watch?

PSL 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। वहीं इसके अलावा आप SonyLIV app और FanCode app पर भी ये गेम इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

KAR vs PES Head To Head Record

कुल - 21
कराची किंग्स - 05 
पेशावर जाल्मी - 21

KAR vs PES Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - टिम सेफर्ट, मोहम्मद हारिस
बल्लेबाज - जेम्स विंस (कप्तान), सैम अयूब (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - मोहम्मद नबी, हुसैन तलत, मिशेल ओवेन
गेंदबाज़ - हसन अली, अब्बास अफरीदी, आरिफ याकूब, अली रजा।

बैकअप - टॉम कोहलर-कैडमोर, डेविड वॉर्नर, बाबर आज़म, खुशदिल खान।

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi Probable Playing XI

Advertisement

Karachi Kings Probable Playing XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स विंस, साद बेग, इरफान खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद नबी, अब्बास अफरीदी, आमेर जमाल, मीर हमज़ा, हसन अली।

Peshawar Zalmi Probable Playing XI: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), टॉम कोहलर-कैडमोर, हुसैन तलत, मिशेल ओवेन, अब्दुल समद, ल्यूक वुड, अल्जारी जोसेफ, आरिफ याकूब, अली रजा।

KAR vs PES Dream11 Prediction, KAR vs PES, KAR vs PES Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, PSL 2025, KAR vs PES Pitch Report, Pakistan Super League, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Karachi Kings vs Peshawar Zalmi

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार