भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा (Karn Sharma) ने इंटरनेशनल क्रिकेट औऱ भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कर्ण ने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे औऱ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। रेलवे के क्रिकेटर ने शनिवार रात कानपुर सुपरस्टार्ज और मेरठ मावेरिक्स के बीच यूपी टी-20 लीग मैच के बाद यह घोषणा की और 25 अगस्त को लखनऊ लेग में अपनी टीम के आखिरी मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।
38 साल के कर्ण ने घोषणा करते हुए कहा, "अब मैं रिटायर होना चाहता हूँ... मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस सफ़र में मेरा साथ दिया।
"इसके बाद, मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी ज़िम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।"
कर्ण ने अपना फर्स्ट क्लास, लिस्ट और टी-20 डेब्यू 2007-08 के घरेलू सीजन के दौरान किया था और एक ऑलराउंडर के तौर पर उभरे थे। उन्होंने अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच शतक जड़ा था। 2012-13 का सीजन उनके लिए शानदार रहा, जहां उन्होंने तीन रणजी मैच में 19.04 की औसत से 21 विकेट लिए थे। 2014 में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिकॉर्ड 3.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के लिए ऑक्शन की सबसे ज्यादा कीमत थी।
2014 में उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिला, जहां उन्होंने अपने करियर का एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला औऱ उस मुकाबले में जो रूट को आउट किया। उसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में भी जगह मिली थी। कर्ण ने उस मुकाबले में वनडे डेब्यू किया था, जिसमें रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद को सीरीज में एक और वनडे खेले लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। उस साल के अंत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लए भारतीय टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने एडिलेड टेस्ट में डेब्यू किया और दोनों पारियों में 2-2 विकेट लिए।
2018 में, कर्ण आईपीएल खिताब की हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने, उनके बाद आईपीएल इतिहास में इस लिस्ट में सिर्फ सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट शामिल हैं। कर्ण तीन अलग-अलग टीमों में रहकर लगातार तीन आईपीएल खिताब जीते, सनराइजर्स (2016), मुंबई इंडियंस (2017) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018)। कर्ण आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
कर्ण ने 97 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 27.60 की औसत से 270 विकेट लिए हैं, जिन्होंने 14 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसके अलावा 138 फर्स्ट क्लास पारियों में 2866 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 123 लिस्ट ए मैच 153 विकेट लिए, जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट लिए। वहीं 191 टी-20 मैच में 168 विकेट अपने खाते मे डाले, जिसमें आईपीएल में 90 मैच में 87 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।