बेंगलुरू, 23 अक्टूबर| देवदत्त पड्डीकल (92) और केएल राहुल (नाबाद 88) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के सहारे कर्नाटक ने बुधवार को यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में कर्नाटक का सामना शुक्रवार को तमिलनाडु होगा। तमिलनाडु ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात को पांच विकेट से हराकर छठी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 223 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से अमनदीप खरे ने 102 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 78 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

उनके अलावा सुमित रुइकर ने 40, कप्तान हरप्रीत सिंह ने 25 और आशुतोष सिंह ने 20 रन बनाए।

कर्नाटक के लिए वी. कौशिक ने सर्वाधिक चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा अभिमन्यु मिथुन, कृष्णप्पा गौतम और प्रवीन दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए।

छत्तीसगढ़ से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक को राहुल और पड्डीकल ने पहले विकेट के लिए 30.5 ओवरों में 155 रनों की साझेदारी कर ठोस शुरूआत दी।

पड्डीकल ने 98 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद राहुल और मयंक अग्रवाल (नाबाद 47) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी करके 10 ओवर शेष रहते कर्नाटक को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाकर उसे फाइनल में पहुंचा दिया।

Advertisement

राहुल ने 111 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जबकि मयंक ने 33 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार