इंदौर, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 49) की पारी के दम पर कर्नाटक ने मंगलवार को इमरेल्ड हाई स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के ग्रुप-बी के मैच में विदर्भ को छह विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

विदर्भ ने अपूर्व वानखेड़े (नाबाद 56) और अक्षय कारनेवार (33) की पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। कर्नाटक ने 19.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।]

Advertisement

पांडे ने अपनी नाबाद पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रोहन कदम ने 37 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 39 रन बनाए। करुण नायर ने 23 गेंदों पर 24 और मयंक अग्रवाल ने 10 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ इस मैच में 100 के पार जाने की हालत में भी नहीं लग रही थी। उसने 46 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद अपूर्व और कारनेवार ने छठे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की।

कारनेवार 112 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। अपूर्व नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा इतने ही छक्के लगाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार