CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े।
सैमसन लगातार दूसरे मुकाबले में पचास प्लस स्कोर बनाने में विफल रहे और कार्तिक त्यागी की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
पारी का 12वां ओवर करने आए कार्तिक की पहली गेंद पर सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ के क्षेत्र में शानदार छक्का जड़ा। छक्का खाने के बाद कार्तिक ने दमदार वापसी की और 148.2 की गति वाली फुल गेदं डाली और सैमसन को बीट कर के गिल्लियां उड़ा दी।
सैमसन चेन्नई के लिए इस मुकाबले में टॉप स्कोरर रहे। वहां कार्तिक ने कोलकाता के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमें सैमसन के अलावे डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन की पारी खेली।
टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी