उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League 2026) के 11वें मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे भारतीय युवा अनकैप्ट तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से खूब चर्चा बटोरी। शुक्रवार (21 अगस्त) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड पर खेले गए इस गए मुकाबले में त्यागी ने नोएडा सुपर किंग्स के ओपनर शौर्य सिंह को ऐसी घातक यॉर्कर डाली कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप में जा घुसी और उसे अच्छा खासा नुकसान भी कर गई।

Advertisement

नोएडा किंग्स के बल्लेबाज शौर्य सिंह दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर डिफेंड करने की कोशिश में थे। लेकिन यह गेंद बल्ले से बचती हुई सीधे मिडिल स्टंप पर जा लगी और उसे चकनाचूर कर गई। त्यागी के इस विकेट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO:

इस गेंद ने एक बार फिर दिखाया कि 25 साल के कार्तिक त्यागी के पास तेज रफ्तार के साथ-साथ सही समय पर यॉर्कर डालकर बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता भी है। इस मुकाबले में त्यागी की गेंदबाजी उनकी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई। मेरठ मेवरिक्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ऐसे में इतने छोटे स्कोर का बचाव करना टीम के लिए आसान नहीं था।

लेकिन कार्तिक त्यागी ने गेंद संभालते ही नोएडा किंग्स के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते नोएडा किंग्स की टीम 11वें ओवर तक 51 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बारिश से प्रभावित मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने DLS Method के जरिए 23 रन से जीत हासिल कर ली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

कार्तिक त्यागी इस सीजन UP T20 League 2026 में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह अब तक 4 मुकाबलों में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।  त्यागी के लिए IPL 2026 सीजन भी शानदार रहा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 18 विकेट हासिल किए थे। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार