England Lions vs India A, 1st Unofficial Test Highlights: करुण नायर (Karun Nair) की शानदार पारी के दम पर इंडिया ए ने कैंटरबरी सेंट लॉरेंस ग्राउंड पर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जा रहे पर पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान 409 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया ए की शुरूआत खराब रही और ययशस्वी जायसवाल (24 रन) औऱ कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (8 रन) की जोड़ी 51 रन के कुल स्कोर तक आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे करुण नायर ने सरफराज खान के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 181 रन जोड़े। सरफराज के रूप में इंडिया ए को तीसरा झटका लगा, जिन्होंने 119 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 92 रन की पारी खेली। 

पहले दिन के अंत तक करुण और ध्रुव जुरेल के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हो चुकी है। करुण दोहरे शतक के करीब है और पहले दिन का खेल खत्म होने पर 246 गेंदों में 186 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 24 चौके और 1 छक्का जड़ा है। बता दें कि करुण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। 

वहीं उपकप्तान ध्रुव जुरेल 104 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद हैं, जिसमें 9 चौके औऱ 1 छक्का लगाया है। 

Advertisement

इंग्लैंड लायंस के लिए जोश हल ने 2 विकेट औऱ एडवर्ड जैक्स ने 1 विकेट लिया है। 

टीमें:

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड लायंस (प्लेइंग इलेवन): टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, ज़मान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार