अलुर (बेंगलुरू), 30 अगस्त | इंडिया रेड ने करुण नायर (नाबाद 77) की जुझारू पारी के दम पर दलीप ट्रॉफी के मैच में इंडिया ग्रीन के पहली पारी के स्कोर 440 रन के सामने अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक नायर के साथ महिपाल लोमरूर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Advertisement

दूसरे दिन इंडिया ग्रीन ने अपने पहले दिन के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 308 रनों के साथ खेलना शुरू किया। प्रियम गर्ग ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 53 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अक्षय वाडकर ने 44 और धमेंद्रसिंहा जडेजा ने 37 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर दिया।

Advertisement

अपनी पहली पारी खेलने उतरी इंडिया रेड के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन तीन रनों पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। प्रियंक पांचाल (31) ने नायर के साथ टीम का स्कोर 75 तक पहुंचाया। जडेजा ने पांचाल को पवेलियन भेज दिया। अंकित कल्सी के रूप (1) के रूप में इंडिया रेड ने अपना दूसरा विकेट 97 के कुल स्कोर पर खोया। 

नायर ने इसके बाद लोमरूर के साथ टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। नायर ने अभी तक 108 गेंदों का सामना किया है और 14 चौके मारे हैं।  इंडिया रेड अभी भी इंडिया ग्रीन से 300 रन पीछे है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार