दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने आईपीएल 2026 के दौरान एक ऐसा मजेदार मोमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान करुण का एक फैन के साथ यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया।
IPL 2026 के जारी सीजन बीच दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार (11 मई) को धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले से पहले करुण नायर ने फैंस के साथ ऐसा हल्का-फुल्का अंदाज दिखाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
यह घटना प्रैक्टिस सेशन के दौरान की है। करुण नायर मैदान के बाउंड्री लाइन के पास हाथ में ड्रिंक की बोतल लेकर घूम रहे थे। तभी स्टैंड में बैठे एक फैन ने मजाकिया अंदाज में उनसे वह बोतल मांग ली। फैन की इस बात पर करुण नायर भी मुस्कुराने लगे। उन्होंने पहले खुद बोतल से एक घूंट लिया और फिर मजेदार अंदाज में वह बोतल सीधे फैन की तरफ फेंक दी। खास बात यह रही कि फैन ने भी शानदार तरीके से बोतल को कैच कर लिया। इसके बाद स्टैंड में बैठे बाकी दर्शक जोर-जोर से चीयर करने लगे और वह फैन खुशी से झूम उठा।
VIDEO:
इस पूरे मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस करुण नायर के इस फ्रेंडली और डाउन टू अर्थ अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि अगर करुण नायर के इस सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला बिल्कुल नहीं चला है। उन्होंने IPL 2026 में सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 की औसत से केवल 18 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम की हालत भी इस समय ज्यादा अच्छी नजर नहीं आ रही। टीम 12 मैचों में 10 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है और अनौपचारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर मानी जा रही है।