भारतीय बल्लेबाज करुण नायर (Karun Nair) ने काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 में ग्लेमोर्गन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बेहतरीन नाबाद दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम नॉर्थहेम्पटनशायर को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 

 
Advertisement

नायर ने 253 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 202 रन बनाए, जिसकी बदौलत नॉर्थहेम्पटनशायर ने वांटेज रोड में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 605 रन बनाकर घोषित की। इससे नॉर्थहेम्पटनशायर को पहली पारी में 334 रन की विशाल बढ़त मिली। 

Advertisement

नायर ने सैफ ज़ैब के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 212 रनो की साझेदारी की। जैब ने इस सीजन में अपना पहला शतक लगाया और उनसे पहले नॉर्थहेम्पटनशायर के लिए ओपनिंग बल्लेबाज रिकार्डो वास्कोनसेलोस ने 182 रन की पारी खेली थी। 

इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेमोर्गन ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए हैं और अभी भी 230 रन पीछे है। 

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के अलावा करुण भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया है। लेकिन नायर ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2017 में खेला था। 

Also Read: Live Score

Advertisement

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भी करुण को कोई खरीदार नहीं मिला था। इस टूर्नामेंट में भी वह आखिरी बार 2020 में खेले थे। करुण ने आईपीएल में 73 मैच खेले हैं और 24.26 की औसत से 1480 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 83 रन रहा है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार