Kavya Maran Reaction: IPL 2025 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स(DC) के ऑलराउंडर विप्राज निगम(Vipraj Nigam) रनआउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन फैंस की नजरें काव्या मारन(Kavya Maran) के मजेदार रिएक्शन पर टिक गईं। जैसे ही निगम का विकेट गिरा, सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) की मालकिन काव्या ने कैमरे के सामने बेहद एनिमेटेड अंदाज़ में रिएक्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को चल रहे SRH बनाम DC मुकाबले में एक मजेदार पल देखने को मिला, जब 13वें ओवर में दिल्ली के ऑलराउंडर विप्राज निगम रनआउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स के साथ एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों के बीच तालमेल की गड़बड़ी ने निगम की पारी को 18 रन पर खत्म कर दिया।

Advertisement

स्टब्स ने गेंद को लेग साइड की तरफ खेलते हुए दो रन के लिए बुलाया, लेकिन विप्राज भ्रम में पड़ गए और रन लेने में देरी कर दी। नतीजा—दोनों बल्लेबाज़ एक ही एंड पर पहुंच गए और निगम को आउट होकर लौटना पड़ा। जैसे ही निगम आउट हुए, कैमरा सीधे जाकर SRH की ओनर काव्या मारन पर रुका, जिन्होंने हाथ से इशारा करते हुए ज़ोरदार रिएक्शन दिया। काव्या का यह रिएक्शन कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विप्रज निगम ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इस गलती के बाद दिल्ली का स्कोर 62/6 हो गया। हालांकि बाद में ट्रिस्टन स्टब्स और अशुतोष शर्मा ने 66 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला और स्कोर को 133/7 तक पहुंचाया।

VIDEO:

टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथ चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, मुकेश कुमार।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार