11 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे वनडे में भारत की टीम को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है।

Advertisement

हालांकि अभी भी साउथ अफ्रीकी टीम पर सीरीज हार का खतरा बना हुई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां वनडे में पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि अबतक भारत की टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर 5 वनडे मैच खेली है और एक भी मैच जीतने में सफल भारत नहीं रहा है।

इतना ही नहीं पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर भारत को केन्या जैसी टीम के साथ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पांचवें वनडे में भारत की टीम को संभल कर खेलना होगा।

वैसे उम्मीद है कि पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर बाहर होगें और उनकी जगह मनीष पांडे ले सकते हैं। आपको बता दें कि चौेथे वनडे में श्रेयस कोई कमाल नहीं कर पाए और डेविड मिलर का एक महत्वपूर्ण कैच भी टपका दिया था। ऐसे में हो सकता है कि पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर की जगह या तो मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जाए या फिर एक बार फिर गेंदबाजी मजबूत करते हुए ऑलराउंडर केदार जाधव को शामिल किया जाए।

गौरतलब है कि चौथे वनडे में केदार जाधव के नहीं होने से कोहली को मैच के दौरान हार्दिक पांड्या से ज्यादा गेंदबाजी करानी पड़ी थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार