3 फरवरी। न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन 39 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद का शिकार हो गए हैं। केन विलियमसन का कैच मिड विकेट पर शिखर धवन ने लपका।

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी ने केदार जाधव को छोटी गेंद करने के लिए कहा था और फिर केदार जाधव ने बिल्कुल धोनी की रणनीति के मुताबिक गेंद की और केन विलियमसन धोनी के द्वारा बिछाए जाल में फंस गए और छक्का जमाने के फेर में शिखर धवन को कैच दे बैठे।

Advertisement

आपको बता दें कि अपने वनडे करियर में अबतक केदार जाधव ने 25 विकेट चटका लिए हैं और अपने 25 विकेटों के शिकार में 2  - 2 दफा टॉम लैथम, मुश्फिकुर रहीम और कीवी कप्तान केन विलियमसन को आउट करने का कमाल कर दिखाया है।

केदार जाधव का यह 54वां वनडे मैच है। जिस तरह से केदार जाधव पार्ट टाइम गेंदबाजी का भार भारत के लिए बखुबी निभा रहे हैं उसे देख फैन्स और क्रिकेट पंडित खासे खुश नजर आ रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार