29 दिसंबर। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मार्कराम बांये हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण सेंचुरियन टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं एडन मार्कराम पूरे 6 हफ्तों के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे।

Advertisement

यानि एडन मार्कराम इंग्लैंड के खिलाफ पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। एडन मार्कराम  के बांये हाथ की सर्जरी होनी है। ऐसे में उनका ट्रिटमेंट में 6 हफ्तों का समय लगेगा। एडन मार्कराम इससे पहले भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो चुके हैं। 

Advertisement

अब एडन मार्कराम की जगह साउथ अफ्रीकी टीम में कीगन पीटरसन को टीम में शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन में 3 जनवरी से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार