29 दिसंबर। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मार्कराम बांये हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण सेंचुरियन टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं एडन मार्कराम पूरे 6 हफ्तों के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे।
Advertisement
यानि एडन मार्कराम इंग्लैंड के खिलाफ पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। एडन मार्कराम के बांये हाथ की सर्जरी होनी है। ऐसे में उनका ट्रिटमेंट में 6 हफ्तों का समय लगेगा। एडन मार्कराम इससे पहले भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो चुके हैं।
अब एडन मार्कराम की जगह साउथ अफ्रीकी टीम में कीगन पीटरसन को टीम में शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन में 3 जनवरी से खेला जाएगा।