भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट जगत को हैरान करते हुए अचानक से शादी कर ली और उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए किया। जैसे ही चहल और धनश्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Advertisement

चहल की शादी की खबर जैसे ही टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा को लगी, तो उन्होंने भी अपने ही अंदाज में इस नवविवाहित जोड़ी को बधाई दे डाली। रोहित फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं।

Advertisement

रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो भाई, आप दोनों को शुभकामनाएं। अपनी गुगली विरोधियों के लिए बचाकर रखना, धनश्री के लिए नहीं।’

रोहित अक्सर चहल को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे मजेदार ट्वीट करते रहते हैं। ऐसे में चहल की शादी पर इस अंदाज में बधाई देना हिटमैन के लिए कोई नई बात नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही चहल ने बॉलीवुड की कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से सगाई की थी और अब आखिरकार उन्होंने शादी भी कर ली। चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी के दो फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में एक अंगूठी की इमोजी के साथ लिखा,"हम बहुत पहले मिले और उसके बाद अब हमने एक दूसरे में खुशी का कारण ढूंढ लिया। धना(धनश्री वर्मा) ने आखिरकार कहा कि युजवेंद्र चहल मुझे हमेशा और हर जन्म में चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार