भारतीय मूल के सचिन गिल (Sachin Gill) ने गुरुवार (28 मई) को कैमरून के खिलाफ खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप ए 2026 के मुकाबले में केन्या के लिए शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कैमरून की टीम 11 ओवर में 42 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें एलैन ट्यूब ने 28 गेंदों में 28 रन बनाए। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
सचिन गिल ने अपने कोटे के चार ओवर में 7 रन देकर 7 विकेट लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर भूटान के सोनम येशे हैं, जिन्होंने दिसंबर 2025 में म्यांमार के खिलाफ हुए मैच में 7 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
जवाब में केन्या ने 2.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के जीत हासिल कर ली। शुभम पटेल ने 11 गेंदों में 21 रन और कप्तान धीरेन गोंडारिया ने 3 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में कैमरून के गेंदबाज दिपिता लोइक ने खराब गेंदबाजी करते हुए 1 ओवर में 25 रन दिए, जिसमें 13 रन वाइड गेंद से दिए। उनका यह ओवर 19 गेंदों का रहा।