15 नवंबर (CRICKETNMORE)| जलज सक्सेना ( 8 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण केरल ने यहां सेंट जेवियर कॉलेज ग्राउंड में खेले गए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में आंध्र प्रदेश को नौ विकेट से हरा दिया। आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 254 रन बनाए। 

Advertisement

वहीं, केरल ने पहली पारी में 328 रनों का स्कोर खड़ा किया। जलज ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश को 115 रनों पर ढेर कर दिया और इस कारण केरल को सिर्फ 42 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को उसने मैच के आखिरी दिन गुरुवार को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

आंध्र प्रदेश ने दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 102 रनों के साथ की थी। छह रन बाद ही रिकी भुई (32) पवेलियन लौट लिए। वहीं जलज ने डीपी विजयकुमार को आउट कर आंध्र प्रदेश की पारी का अंत किया। 

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल ने एक मात्र विकेट अरुण कार्तिक (16) के रूप में खोया। जलज 19 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला कर नाबाद लौटे। उनके साथ रोहन प्रेम ने आठ रन बनाकर नाबाद रहे। 

केरल की यह पहली जीत है। वह अपने ग्रुप में सात अंकों के साथ पहले स्थान पर है। अपने पहले मैच में उसने ड्रॉ खेला था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार