रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की तूफानी पारी के दम पर केरल ने रविवार (28 फरवरी) को बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में बिहार को 9 विकेट से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम सिर्फ 148 रनों पर ढेर हो गई। अगले राउंड में क्वालिफाई करने के लिए केरल को यह मुकाबला सिर्फ 16.2 ओवरों में जीतना था। लेकिन केरल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 8.5 ओवरों (53 गेंद) में ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

उथप्पा ने 32 गेंदों में 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उथप्पा ने अपनी पारी के दौरान विकास पटेल के एक ही ओवर में 5 छक्के जड़े। इसके अलावा विष्णु विनोद ने 12 गेंदों में 37 रन, वहीं संजू सैमसन ने 9 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। 

उथप्पा इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। इससे पहले उन्होंने 107, 91 और 100 रन बनाए थे और एक पारी में शून्य पर आउट हो गए थे।

बिहार के लिए बबलू कुमार ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। 

केरल के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एस.श्रीसंत ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। जलज सक्सेना ने 3, एमडी निधेश ने 2 और अक्षय चंद्रन ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार