20 जुलाई,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

महाराज ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 ओवरों में 116 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। यह श्रीलंका की धरती पर किसी विदेशी गेंदबाज द्वारा एक पारी में किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

 
Advertisement

 

इससे पहले पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह ने साल 2015 में गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में 76 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।   

साथ ही वह श्रीलंका में एक टेस्ट पारी में आठ विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन तीन बार और रंगना हेराथ ने एक बार .यह कारनामा किया है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए दानुष्का गुनाथिलका और दिमुथ करूणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद महाराज ने अपना कहर बरपाया और दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 9 विकेट पर 277 रन हो गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार