Shai Hope Catch Video: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिर आखिरी मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) शनिवार, 03 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के  PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सिर्फ 6 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 1 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने लिया जिनकी गेंद पर शाई होप (Shai Hope) ने कमाल का कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

होप ने एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच: ये घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर में घटी। यहां वेस्टइंडीज के लिए जायडेन सील्स गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को फंसाया। उन्होंने ये गेंद शॉर्ट और तेज फेंकी थी, जो कि पिच से टकराने के बाद गिल के शरीर की तरफ गई। यहां गिल गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे और वो अपनी इसी कोशिश में गलती कर बैठे।

वो जायडेन सील्ड की गेंद को अपने बैट से ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए जिसके बाद वो गेंद उनके बैट के ऐज से टकराकर विकेटकीपर शाई होप की तरफ चली गई। यहां पर होप ने कमाल किया और अपनी बाएं ओर डाइव करके एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। होप का कैच देखकर शुभमन गिल भी हैरान थे। आप इस पूरी घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पारी के 34 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर केएल राहुल (29 गेंदों पर 38 रन) और नमन धीर (14 गेंदों पर 16 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स, विटेल लॉज़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार