सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं जबकि लक्ष्य अभी भी 211 रन दूर है।

Advertisement

अफ्रीकी टीम दिन का अंत होते-होते संभलती हुई नजर आ रही थी लेकिन जसप्रीत बुमराह ने दिन के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर केशव महाराज को क्लीन बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया। जिस गेंद पर महाराज बोल्ड हुए उस गेंद पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ आउट हो सकता था।

Advertisement

बुमराह की आग उगलती यॉर्कर महाराज के बल्ले को चीरते हुए स्टंप्स से जा टकराई। इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम के लिए दिन का अंत शानदार अंदाज़ में हुआ जबकि अफ्रीकी टीम की नींद उड़ना वाजिब है। बुमराह ने इससे पहले अफ्रीकी टीम के   भरोसेमंद बल्लेबाज़ रस्सी वैन डर डूसेन को भी क्लीन बोल्ड किया था।

अब पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को 211 रनों की जरूरत होगी जबकि भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के लिए 6 विकेट लेने की जरूरत होगी। हालांकि, फैंस ये दुआ भी कर रहे होंगे कि पांचवें दिन इंद्र देवता मेहरबान रहें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार