West Indies vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिनके खेल के दौरान इतिहास रच दिया। तीसरे दिन पहली पारी में महाराज ने 28 ओवर डाले और 45 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में डाले। उन्होंने मिकाइल लुईस, कीसी कार्टी और एलिक अथानाज़े को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही महाराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

महाराज साउथ अफ्रीका के दूसरे स्पिनर गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 विकेट चटकाए हैं। महाराज से पहले साउथ अफ्रीका के 10 गेंदबाजों में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया था, जिसमें इमरान ताहिर ही इकलौते स्पिनर थे। ताहिर के नाम तीनों फॉर्मेट में खेले गए 162 मैच की 176 पारियों में 291 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम साउथ अफ्रीका से अभी भी 212 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर केवम हॉज (11) औऱ जेसन होल्डर (19) नाबाद रहे। 

वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी रही औऱ पहले दो विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ाई औऱ 10 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। एक समय स्कोर 1 विकेट पर 114 रन था और 124 रन तक 4 विकेट गिर गए। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 131 गेंदों में 35 रन और मिकाइल लुईस ने 90 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे कीसी कार्टी ने 81 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।  

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 357 रन बनाए थे।  जिसमें कप्तान टेम्बा बावुमा (86 रन) औऱ टोनी डी जॉर्जी (78) ने शानदार अर्धशतक लगाया।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार