Pakistan vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महारज (Keshav Maharaj) ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। महाराज ने 42.2 ओवर 102 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उन्होंने शान मसूद, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी. ,साजिद खान और आसिफ अफरीदी को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पॉल एडम्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2003 में लाहौर में खेले गए टेस्ट में 128 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

Advertisement

पाकिस्तान में साउथ अफ्रीका के लिए बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े:

1 - केशव महाराज: 2025 में रावलपिंडी टेस्ट में 7/102

2 - पॉल एडम्स: 2003 में लाहौर टेस्ट में 7/128

3 - शॉन पोलक: 2003 में फैसलाबाद टेस्ट में 6/78

Advertisement

4 - सेनुरन मुथुस्वामी: 2025 में लाहौर टेस्ट में 6/117

5 - शॉन पोलक: 1997 में फैसलाबाद टेस्ट में 5/37

इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने एशिया (बांग्लादेश, भारत,पाकिस्तान,श्रीलंका और यूएई ) में 50 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया है। वह नाथन लियोन के बाद एशिया में कई बार सात विकेट लेने वाले दूसरे गैर-एशियाई गेंदबाज़ भी हैं। इस मैच से पहले महाराज ने 2018 में कोलंबो टेस्ट में 129 रन देकर 9 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि चोट के चलते महाराज पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा नहीं थे। महाराज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान को पहली पारी में 333 रन के स्कोर पर रोकने में सफल रही। महाराज के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में साइमन हार्मर ने 2 विकेट और कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार