26 जून। डबलिन में भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी- 20 मैच 27 जून को खेला जाएगा। एक तरफ जहां भारतीय टीम मैच जीतने की दावेदार है तो वहीं दूसरी ओर आय़रलैंड की टीम भारत के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के लिए अपने खास बल्लेबाज पर भरोसा कर रही है।

Advertisement

आय़रलैंड की टीम के पास केविन ओ’ब्रायन के तौर पर एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। केविन ओ’ब्रायन ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 118.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 756 रन बनाए हैं। 

Advertisement

 केविन ओ’ब्रायन ने भी माना है कि टी- 20 क्रिकेट उनका मनपसंद क्रिकेट है और भारत के खिलाफ अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहूंगा।

केविन ओ’ब्रायन  को साल 2011 में वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50गेंद पर शतक जमाने वाले बल्लेबाज के तौर पर हमेशा याद किया जाता है।

इसके साथ - साथ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी जमाया था। ऐसे में केविन ओ’ब्रायन सही मायने में भारत की जीत के सामने दीवार बनकर खड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार