इंग्लैंड क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केविन पीटरसन आए दिन किसी न किसी ट्वीट के जरिए चर्चा में बने रहते हैं। आईपीएल 2020 के 14 वें मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, 17 वें ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद के गेंदबाज खलील अहमद दर्द में दिखे। 

Advertisement

खलील को दर्द में देखकर अंग्रेजी कमेंट्री के दौरान पीटरसन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए कहा, 'खलील अहमद एमएस धोनी को गेंदबाजी करने से बचने के लिए क्रैम्प का बहाना कर रहे होंगे।' 

Advertisement

पीटरसन के इस बयान पर ट्विटर पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की वहीं कोलकाता के पूर्व टीम डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने लिखा, 'नहीं चाहे कुछ भी हो जाए, खलील अपना आखिरी ओवर फेंकने से बचने के लिए क्रैम्प का बहाना नहीं कर सकता यह बात ठीक नहीं है।'

भट्टाचार्य ने आगे लिखा, 'मैंने एक टेलीविजन निर्माता के रूप में वर्षों काम किया है। लोगों को समझने के लिए मैं कुशल हूं। मैं अपने शब्दों के साथ खड़ा हूं।' पीटरसन ने बिना किसी देरी के जवाब देते हुए लिखा,'पूरे सम्मान के साथ। आपने इसे गलत ढंग से लिया है। यह बिल्कुल बिना किसी नकारात्मक इरादे के हल्का-फुल्का मजाक था। कृपया अगर आप आगे से ऐसा कमेंट करने जा रहे हों, तो कम से कम मुझे टैग करें।'

पीटरसन के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए भट्टाचार्य ने लिखा,'मैं क्षमाप्रार्थी हूं जो मैंने आपको टैग नहीं किया। मैंने जो कुछ भी कहा मैं उसके साथ खड़ा हूं, भले ही यह मजाक के रूप में कहा गया हो। एक युवा भारतीय गेंदबाज एक महत्वपूर्ण ओवर डर की वजह से नहीं करा रहा है। यह बात बिल्कुल अनुचित है।' पीटरसन ने बात को आगे न बढ़ाने का फैसला किया और ट्वीट कर लिखा, 'आपका दिन शुभ हो।'

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार