12 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन की तूफानी पारी के दम पर मेलबर्न स्टार्स ने मेलबर्न रेनीगेड्स को 23 रन से हराकर बिग बैश लीग के सातवें सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। इससे पहले हुए पांच मैचों में मेलबर्न स्टार्स को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स के लिए पीटरसन ने 46 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 74 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। उनके अलावा पीटर हैड्सकॉम्ब ने भी 41 रन की पारी खेली। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 
Advertisement

 

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनीगेड्स की टीम ने अपने तीन विकेट पहले 6 ओवरों में ही गवां दिए। रेनीगेड्स के लिए कप्तान ड्वेन ब्रावो और मोहम्मद नबी ने सबसे बड़ी पारियां खेली। ब्रावो ने 18 गेंद में 26 और नबी ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए। पूरे मुकाबले में रेनीगेड्स की टीम एक बार भी मुकाबले में वापसी करते हुए नहीं दिखी और 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

मेलबर्न स्टार्स के लिए जैक्सन कोलमैन ने 3, डेनियल वॉरेल और कप्तान जॉन हेस्टिंग्स ने 2-2 विकेट लिए।

देखें केविन पीटरसन की पारी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार