इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम टेस्ट टीम का चुनाव किया है। केविन पीटरसन जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दमपर इंग्लैंड को कई टेस्ट मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है।

Advertisement

केविन पीटरसन की टीम में 4 ऑस्ट्रेलिाई खिलाड़ी शामिल हैं। केविन पीटरसन ने cricket.com.au के शो में इस टेस्ट टीम को अपने हाथों से कागज पर लिखकर चुना है। पीटरसन ने अपनी टेस्ट टीम में 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर केविन पीटरसन की टीम में बतौर ओपनर शामिल हैं।

Advertisement

सचिन के अलावा केविन पीटरसन ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी बतौर ओपनर ही अपनी टीम में शामिल किया है। केविन पीटरसन ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार संगकारा को दी है। वहीं इंग्लैंड से उन्होंने अपनी टीम में जेम्स एंडरसन को शामिल किया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है केविन पीटरसन की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन टीम: वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, रिकी पोटिंग, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स, शॉन पॉलक, ब्रेट ली, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार