यूएई में आईपीएल 2020 का 13वां संस्करण खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट अपने आधे पड़ाव पर पहुचं गया है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज तथा क्रिकेट कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने उन तीन टीमों का नाम बताया है जो इस बार आईपीएल चैंपियन बन सकती है। हैरानी की बात यह है कि पीटरसन ने इन तीन टीमों में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को जगह नहीं दी है।

Advertisement

पीटरसन ने कहा है रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा श्रेयस अय्यर की कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स इस बार आईपीएल विजेता बनने की प्रबल दावेदार है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भले ही बैंगलोर की टीम पंजाब से अपना आखिरी मैच  हार गई हो लेकिन फिर भी उनकी टीम के अंदर चैंपियन बनने की काबिलियत है।
दिल्ली कैपिटल्स के बारे में उन्होंने कहा कि इस टीम में हर तरह के खिलाड़ी है जो अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर है। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की हर बार की तरह इस बार भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और ऐसे वो एक बार फिर चैंपियन बनने की रेस में शामिल है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार