आईपीएल के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ जहां आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ अब आरसीबी की टीम के 14 प्वाइंट्स हो गए हैं और वो मजबूती से अपने कदम प्लेऑफ की तरफ बढ़ा रही है। हालांकि प्लेऑफ में जाने से पहले आरसीबी को अभी भी अपनी कुछ कमियों को दूर करना होगा और कही ना कही ये कप्तान कोहली के लिए चिंता की बात होगी।

Advertisement

इस जीत के बाद कमेंट्री बॉक्स में बैठे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को लेकर एक मजेदार बयान दिया है।

Advertisement

पीटरसन ने कहा है कि एबी डी विलियर्स इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे कि  दूसरे बल्लेबाज जैसे विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में उनके हिस्से का रन बना रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए पीटरसन ने कहा," वो एक शानदार खिलाड़ी है, वह एक सीनियर खिलाड़ी है। वह नहीं चाहते होंगे कि कोहली या मैक्सवेल रन बनाए जो उनके हैं। वह सोच रहे होंगे कि मैं अपने हिस्से का रन किसी और को क्यों बनाने दूं। ये वह एबी डी विलियर्स नहीं हैं जो वो खुद देखना चाहते होंगे।"

पीटरसन ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर वो तीन मैचों में तीन बार जीरो पर भी आउट हो जाते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि एबी डी विलियर्स खुद चाहते होंगे कि वो टीम के लिए रन बनाए। अभी तक 11 मैचों में डी विलियर्स ने 234 रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार