भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच शुरू होते ही पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन ने एक बोल्ड भविष्यवाणी कर दी। दरअसल, हुआ ये कि हैदराबाद में भारत के खिलाफ जैसे ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो केविन पीटरसन ने ट्वीट करते हुए कह दिया कि इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी आज यानि पहले ही दिन घोषित कर देगी।

Advertisement

इंग्लैंड के ओपनर्स ने अपनी टीम को तेज़तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 12 ओवर के अंदर ही 50 रन बना दिए और शायद इस शुरुआत को देखकर ही पीटरसन ने ये ट्वीट किया। पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंग्लैंड की बल्लेबाजी. आज 450/9 पर घोषित?”

Advertisement

पीटरसन के इस ट्वीट के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है क्योंकि उनकी ये भविष्यवाणी गलत होते हुए नजर आ रही है। पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए थे। एक समय तो उन्होंने 55 रन पर कोई विकेट नहीं गंवाया था लेकिन अगले 5 रनों में उन्होंने अपने 3 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और जो रूट के बीच एक अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन लंच के बाद अक्षर पटेल ने बेयरस्टो को एक जादुई गेंद पर बोल्ड करके भारत को चौथी सफलता दिला दी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड आज का पूरा दिन बल्लेबाजी कर पाता है या वो ऑलआउट हो जाता है।

अगर इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वो इस प्रकार है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार