भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मज़ा बारिश ने पूरी करह से किरकिरा कर दिया है। इंग्लैंड में फाइनल कराने के आईसीसी के फैसले की चौतरफा आलोचना की जा रही है। अब इस कड़ी में इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ केविन पीटरसन का नाम भी जुड़ चुका है।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के महामुकाबले के पहले दिन बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो पाया था और इसके बाद मैच शुरू तो हुआ लेकिन बारिश और खराब मौसम की आंख मिचौली ने इस टेस्ट मैच को नीरस बनाकर रख दिया है। अब फैंस और कई दिग्गज आईसीसी पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

Advertisement

पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन सिर्फ एक टेस्ट और अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच यूके में नहीं खेला जाना चाहिए था।'

WTC Final को लेकर पीटरसन ने आईसीसी को एक नया वेन्यू भी सुझाया है। पीटरसना का कहना है कि अगर उनके हाथ में कुछ होता तो वो ये महामुकाबला दुबई में आयोजित करवाते, जो कि आईसीसी का घर भी है और वहां बारिश होने का कोई खतरा भी नहीं रहता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार