इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से आग्रह किया है कि वह उस ईमेल का प्रिंट मौजूदा टीम के ओपनरों-डोम सिबले (Dom Sibley) और जैक क्रॉले (Zak Crawley) को सौंपे, जो उन्हें भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कभी भेजा था। 

Advertisement

पीटरसन ने द्रविड़ द्वारा भेजे गए ईमेल का एक स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के साथ गॉल में जारी दूसरे टेस्ट के दौरान सिबले और क्रॉले दहाई से भी कम स्कोर में आउट हो गए थे।

Advertisement

पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "इंग्लैंड क्रिकेट, इस ईमेल को प्रिंट कीजिए और इसे सिबले और क्रॉले को भेजिए। अगर वे इस पर मुझसे राय लेना चाहते हैं तो वे मुझे फोन कर सकते हैं।"

2010 में बांग्लादेश दौरे में पीटरसन खराब दौर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने द्रविड़ से सम्पर्क किया था। द्रविड़ ने पीटरसन को फ्रंट पैड के बिना ही नेट्स में अपनी टीम के स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास करने की सलाह दी थी। इससे उनका फुटवर्क अच्छा हो गया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार