9 दिसंबर। एडिलेड टेस्ट मैच में कंगारू की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट गिर गए हैं। गौरतलब है कि भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट जीतने के लिए 323 रनों का लक्ष्य दिया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि दूसरी पारी में अश्विन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी बज चुके हैं। अबतक अश्विन ने दूसरी पारी में दो विकेट चटका लिए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि पहली पारी में भी अश्विन के नाम 3 विकेट दर्ज हो गए थे। आजके चौथे दिन अश्विन ने उस्मान ख्वाजा और एरोन फिंच को चलता किया है।

आपको बता दें कि भारत की फील्डिंग भी कमाल की रही है। खासकर रोहित शर्मा ने एक शानदार कैच उस्मान ख्वाजा का हवा में छलांग लगाकर लपका जो हर किसी को हैरान कर गया। खासकर विराट कोहली यकिनन रोहित शर्मा की शानदार फील्डिंग को देखकर चकित रह गए हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

रोहित शर्मा ऐसे फील्डर के तौर पर जाने जाते हैं जो मैदान पर ज्यादा ड्राइव नहीं लगाते हैं लेकिन उस्मान ख्वाजा के कैच को लपकने के में जिस तरह का जबरदस्त एफर्ड दिखाया वो कमाल का रहा।

देखिए वीडियो

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार