ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका इस समय इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 17 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिहाज से ये उसके लिए तैयारी करने का अच्छा मौका है। दक्षिण अफ्रीका ने इस चार दिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नंबर 7 पर बैटिंग करने आए खाया ज़ोंडो ने महफिल लूट ली। हालांकि, 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर वो जिस तरह से आउट हुए वो चर्चा का विषय है।

Advertisement

खाया ज़ोंडो से एक भयानक गलती हुई थी जिसके कारण उन्हें अपना कीमती विकेट गंवाना पड़ा। मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाज सैम कुक ने गेंद को ऑफसाइड के ठीक बाहर पिच किया। बल्लेबाज ने गेंद को जाने देने का फैसला किया। लेकिन एंगल से आती हुई गेंद बल्लेबाज का ऑफ स्टंप ले उड़ी।

Advertisement

खाया ज़ोंडो ने गेंद को छोड़ने की कोशिश की थी लेकिन डिलीवरी को आंकने में एक गलति के कारण उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा। वहीं अगर इस अभ्यास मैच की बात करें तो 86 रनों की अपनी पारी के साथ ज़ोंडो दक्षिण अफ्रीका के लिए टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा रासी वैन डेर डूसन ने भी 75 रन की पारी खेली। 

काइल वेरेने (62) और मार्को जेनसन (54) ने दक्षिण अफ्रीका के कुल स्कोर को 433 पोस्ट करने में मदद की। क्रेग ओवरटन ने पांच विकेट लिए और इंग्लैंड लायंस के लिए 5/74 के आकड़ों के साथ सबसे सफल गेंदबाजी की। लायंस ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 279/3 का स्कोर बना लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार