वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से खेलने के बाद अब आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं और यहां आने लगे हैं। आईपीएल की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर बताया है कि उसकी टीम के दो खिलाड़ी  कीरोन पोलार्ड और शेरफाने रदरफोर्ड अपने परिवारों के साथ अबूधाबी पहुंच गए हैं।

Advertisement

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट कर बताया कि उनके स्टार खिलाड़ी आंद्र रसेल भी यूएई पहुंच गए हैं।

Advertisement

लेंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो की मदद से त्रिनिबागो नाइट राइडर्स ने गुरुवार को सेंट लूसिया जाउक्स को आठ विकेट से मात दे सीपीएल के इस सीजन का खिताब अपने नाम किया।

सिमंस और ब्रावो ने गुरुवार को 88 गेंदों पर 138 रनों की साझेदारी कर टीम को खिताब दिलाया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार