आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 186 रन ही बना पाई औऱ 12 रन से हार गई। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीज़न लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है और ऐसा लगता है कि ये टीम जीतना ही भूल चुकी है।

Advertisement

इस मैच में मुंबई के दो बल्लेबाज़ रन आउट हुए और यही वो दो पल थे जहां से मुंबई की हार तय हो गई थी। सबसे पहले तिलक वर्मा ने अपना विकेट फेंक दिया और रनआउट हो गए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड के बीच गलतफहमी के चलते पोलार्ड भी रनआउट हो गए और मुंबई की टीम लगभग मैच से बाहर हो गई।

Advertisement

ये घटना पारी के 17वें ओवर में हुई जब मुंबई को अभी भी आखिरी चार ओवरों में 48 रन चाहिए थे। कीरोन पोलार्ड ने पहली गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला और ऐसा लग रहा था कि वो सिर्फ सिंगल लेंगे लेकिन ओडियन स्मिथ ने मिसफील्ड की और सूर्यकुमार यादव ने दूसरा रन लेने की कोशिश की। दूसरे छोर पर पोलार्ड अभी-अभी अपनी क्रीज पर पहुंचे थे और अपने साथी को आधी पिच पर पहुंचता देख वो भी भाग गए लेकिन वो अपने छोर पर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए।

pic.twitter.com/CSTTPzFQW5

— Diving Slip (@SlipDiving) April 13, 2022

पोलार्ड के रन आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बिखरे हुए और निराश नज़र आए। पोलार्ड भी रन आउट होने के बाद निराश थे लेकिन उन्होंने अपने साथी सूर्या को मैदान पर निराश देखकर उनके पास गए और उन्हें सांत्वना देते हुए पीछे से गले लगा लिया। पोलार्ड की इस हरकत ने उन्हें सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया। पोलार्ड की सांत्वना के बाद सूर्या ने फिर से मोर्चा संभाला लेकिन वो अपनी टीम को जीत ना दिला पाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार