MLC 2026, MI New York vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के मुकाबले में USA के युवा लेग स्पिनर अनिरुद्ध इम्मानुएल ने अपनी शानदार गेंद से वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को पूरी तरह चकमा दे दिया। विकेट गंवाने के बाद पोलार्ड का गुस्सा भी कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 23वें लीग मुकाबले में गुरुवार (9 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न और एमआई न्यूयॉर्क की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए खेल रहे USA के 21 वर्षीय अनकैप्ट लेग स्पिन ऑलराउंडर अनिरुद्ध इम्मानुएल ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।

एमआई न्यूयॉर्क की ओर से बल्लेबाजी कर रहे कीरोन पोलार्ड अच्छी लय में नजर आ रहे थे। वह 12 गेंदों में 16 रन बनाकर सेट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी अनिरुद्ध इम्मानुएल ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

यह घटना पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। अनिरुद्ध ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पिच कराई, जो अंदर की ओर टर्न हुई। पोलार्ड ने जगह बनाकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इस तरह दिग्गज ऑलराउंडर की पारी 13 गेंदों में 16 रन पर समाप्त हो गई।

आउट होने के बाद पोलार्ड काफी निराश दिखाई दिए। डगआउट की ओर लौटते समय उनका गुस्सा साफ नजर आया और उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर मार दिया। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम के लिए रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 15.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार