यूएई में खेली जा रही अबू धाबी टी-10 लीग में कई मजेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान कई स्टार खिलाड़ी आपस में मस्ती करके भी फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक नज़ारा लीग के 29वें मुकाबले में देखने को मिला जब न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स और दिल्ली बुल्स की टीमें आमने सामने थीं और तभी न्यूयॉर्क के कप्तान कीरोन पोलार्ड और बुल्स के बल्लेबाज़ टिम डेविड के बीच मज़ेदार बैंटर देखने को मिली।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों ही मस्ती करते दिखते हैं। दरअसल, होता ये है कि टिम डेविड अकील हुसैन की गेंद पर चौका मार देते हैं और चौका लगाते ही वो पोलार्ड की तरफ इशारा करके कहते हैं कि एक फील्डर उस तरफ भी लगा दो। इसके बाद वीडियो में ये दोनों आपस में कुछ बातचीत करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

मज़ा तब आता है जब पोलार्ड खुद गेंदबाजी पर आते हैं और टिम डेविड को बाउंड्री लाइन पर कैच आउट कर देते हैं। डेविड को आउट करने के बाद पोलार्ड का सेलिब्रेशन और मुस्कान देखने लायक होती है। वहीं, डेविड भी हंसते हुए पवेलियन चले जाते हैं। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो दिल्ली बुल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए स्ट्राइकर्स को निर्धारित 10 ओवरों में 83 के स्कोर पर रोक दिया। टीम के दो स्टार खिलाड़ी कप्तान पोलार्ड और सुनील नारायण खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद बुल्स ने 9 ओवरों में 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और आसान सी जीत हासिल की। जेम्स विंस ने बुल्स के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, फजलहक फारूकी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने दो ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार