साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के आगामी सीजन के लिए जारी खिलाड़ियों की ऑक्शन में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे पोलार्ड अब जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की सिस्टर फ्रेंचाइजी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं और पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

पोलार्ड को जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने R1.5 मिलियन की कीमत में अपने साथ जोड़ा है। भारत में यह रकम करीब 87 लाख 31 हजार रुपये के बराबर है। यह पहली बार होगा जब पोलार्ड CSK की किसी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलेंगे।

किरोन पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ रिश्ता काफी पुराना और खास रहा है। उन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था और 2022 में इसी फ्रेंचाइजी के लिए अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला। अपने 12 साल के आईपीएल करियर में पोलार्ड ने किसी दूसरी टीम का रुख नहीं किया। वह मुंबई इंडियंस की उन टीमों का हिस्सा रहे, जिसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता।

पोलार्ड का मुंबई इंडियंस परिवार से रिश्ता सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहा। वह MI एमिरेट्स के लिए ILT20 और MI न्यू यॉर्क के लिए मेजर लीग क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। वहीं SA20 में वह पिछले दो सीजन MI कैप टाउन का हिस्सा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के साथ पोलार्ड के जुड़ने से SA20 के आगामी सीजन में उनकी नई भूमिका देखने लायक होगी। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के साथ पहचान बनाने वाले पोलार्ड पहली बार सुपर किंग्स परिवार की किसी टीम की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार