MLC 2026, MI New York vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। भले ही बल्ले से वह इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन मैदान पर उनकी फुर्ती ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। 

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2026 के 22वें लीग मुकाबले में सोमवार (6 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न और एमआई न्यूयॉर्क की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड बल्ले से तो सिर्फ 2 रन ही बना सके, लेकिन अपनी शानदार फील्डिंग से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके अंदर का शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है।

Advertisement

39 वर्षीय पोलार्ड ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की पारी के चौथे ओवर में ऐसा कैच लपका, जिसने स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को हैरान कर दिया। अफगानिस्तान के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फैसल खान अहमदजई ओवर की पहली गेंद डाल रहे थे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर फिन एलन ने मिड ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।

हालांकि एलन का शॉट सही तरीके से बल्ले पर नहीं आया और गेंद हवा में मिड ऑन की बाईं ओर चली गई। वहां तैनात कीरोन पोलार्ड ने शानदार संतुलन दिखाते हुए सही समय पर छलांग लगाई और हवा में ही बेहतरीन कैच पूरा कर लिया। इस शानदार प्रयास के साथ फिन एलन की पारी सिर्फ 4 गेंदों में 5 रन पर खत्म हो गई।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो एमआई न्यूयॉर्क की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ब्रॉडी काउच ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

105 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए संजय कृष्णामूर्ति ने 45 गेंदों में 48 रन की अहम पारी खेली और अपनी टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार