2 मई, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए आईपीएल 2016 से एक और बुरी खबर आई है। किंग्स इलेवन पंजाब के बांए हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श आईपीएल 2016 से बाहर हो गए हैं।
Advertisement
19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में शॉन मार्श की पीठ में चोट लग गई थी और तब से ही वह पीठ दर्द से परेशान थे। उस मैच में शॉन मार्श ने नाबाद 56 रन की पारी खेली थी।
Advertisement
शॉन मार्श ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाड़ी है जो आईपीएल 2016 से बाहर हुए हैं। इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ और हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श औऱ जॉन हेस्टिंग्स भी चोटिल होकर अपने देश लौट चुके हैं।
फूड प्रोसेसिंग के कारण शॉन मार्श किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन उसके बाद खेले गए 6 मैचों में उन्होंने 31.80 की औसत से 159 रन बनाए।