हैदराबाद, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

दोनों टीमों के प्लेऑफ में जाने के लिए यह मैच काफी अहम है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत करेगी जबकि हार उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर बना देगी। 

Advertisement

पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। युवा प्रभसमिरन सिंह को पंजाब ने आईपीएल डेब्यू का मौका दिया है। मुजीब उर रहमान की भी वापसी हुई है। अर्शदीप नाथ भी अंतिम-11 में आए हैं। अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, हरडस विजोएन को बाहर जाना पड़ा है। 

हैदराबाद ने भी तीन बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी और संदीप शर्मा को मौका दिया गया है। सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन को टीम से बाहर जाना पड़ा है। 

हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद नबी और संदीप शर्मा। 

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, डेविड मिलर, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, मुजीब उर रहमान, अर्शदीप नाथ, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार