नई दिल्ली, 20 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (69) की ताबड़तोड़ पारी के बाद शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 163 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर मेजबान टीम को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की ओर से संदीप लामिछाने ने तीन जबकि कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करन उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल केवल 12 रन ही बना पाए। लामिछाने ने उन्हें पवेलियन भेजकर 13 के कुल योग पर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। 

गेल पर हलांकि, किसी प्रकार दबाव नहीं दिखा और उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की। पावरप्ले में पंजाब ने मयंक अग्रवाल (2) का विकेट भी खो दिया, लेकिन गेल की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मेहमान टीम पहले छह ओवर में 50 रन बनाने में कमायाब रही। 

अग्रवाल को रबाडा ने शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच करवाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिक्षण अफ्रीकी बल्लेबीज डेविड मिलर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। उन्हें सात के निजी स्कोर पर पटेल ने पवेलियन की राह दिखाई। 

इसके बाद, गेल ने मंदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब की पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। गेल खतरनाक नजर आ रहे थे, लेकिन 13वें ओवर में लामिछाने ने उन्हें आउट कर दिया। उन्होंने 37 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के जड़े। 

Advertisement

गेल और मंदीप के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। 

हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन भी लामिछाने की बेहतरीन गेंदबाजी का शिकर हुए। यहां मेहमान का स्कोर पांच विकेट पर 106 रन हो गया। 

मंदीप ने कप्तान रविचंद्रन अश्विन (16) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने प्रयास किया, लेकिन दोनों की बीच 23 रनों की ही साझेदारी हो पाई। पटेल ने 30 के निजी स्कोर पर मंदीप को आउट करके पंजाब को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। 

Advertisement

हरप्रीत बराड़ 20 और हरडस विजोएन दो रन बनाकर नाबाद रहे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार