30 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) आईपीएल ऑक्शन 2018 के बाद आईपीएल को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
खबर है कि किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालिक प्रीति जिंटा अपने टीम का नाम बदल कर कुछ और रखना चाहती है। इस बारे में प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई ने बात कर ली है।
बीसीसीआई इस बारे में सोचने के बाद ही अपना निर्णय प्रीति जिंटा के सामने रखेगी। गौरतलब है कि जब से आईपीएल शुरू हुआ है किंग्स इलेवन पंजाब अपने इसी नाम के साथ इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
आपको बता दें कि अमेरिका की एनबीए और अहम बेसबॉल लीग के दौरान फ्रेंचाइजी अपने टीम का नाम बदलती है। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मालकिन प्रीती जिंटा भी इसी तर्ज पर अपने टीम किंग्स इलेवन पंजाब के नाम में बदलाव चाहती है।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या बीसीसीआई प्रीति जिंटा के इस बार पर अपनी हां की मोहर लगाता है या नहीं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
इस बार के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने युवी समेत क्रिस गेल जैसे दिग्गज को भी टीम में शामिल किया है।