आईपीएल-13 में आज शारजाह क्रिकेट मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलो को मात दी थी। इस मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था। उन्होंने नाबाद 132 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया था। इसके बाद गेंदबाजों ने चैलेंजर्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को महज 109 रनों पर ढेर कर दिया था।

Advertisement

बेंगलोर के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी, दोनों चली थीं। टीम मैनेजमेंट राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में भी यही उम्मीद करेगी कि यह टीम उसी तरह का संयुक्त प्रदर्शन करे जिस तरह का बेंगलोर के खिलाफ किया था।

Advertisement

टीम के लिए अगर कोई चिंता है तो मध्य क्रम में निकोलस पूरन और ग्लैन मैक्सवेल का न चलना। दोनों अभी तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। यहां एक बदलाव की संभावना दिखती है जो टीम मैनेजमेंट कर सकता है। निकोलस पूरन की जगह आज के मुकाबले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को जगह मिल सकती है।

करुण नायर भी कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। पहले मैच में वो सस्ते में आउट हो गए थे। दूसरे मैच में उन्होंने अंत में आकर कुछ अच्छे शॉट्स लगा राहुल का साथ दिया था।

पंजाब की गेंदबाजी अभी तक दोनों मैचों में अच्छी रही है। मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी में टीम का अच्छे से नेतृत्व किया है। यहां शेल्डन कॉटरेल ने दोनों मैचों में उनका अच्छा साथ दिया। पिछले मैच में जिम्मी नीशम को सिर्फ दो ओवर फेंकने का मौका मिला था, लेकिन जिस तरह की प्रतिभा उनमें है उससे उनका रोल बेहद अहम है।

 

स्पिन में रवि बिश्नोई टीम के नए सितारे बनते दिख रहे हैं। बेंगलोर के खिलाफ खास रणनीति के तहत कोच अनिल कुंबले ने दो लेग स्पिनरों की नीति अपनाई थी और बिश्नोई के साथ मुरुगन अश्विन को भी उतारा था। उनकी यह रणनीति काम कर गई थी। अब देखना होगा कि राजस्थान के खिलाफ वह इसे कायम रखते हैं या बदलाव करते हैं।

Advertisement

पंजाब के गेंदबाजों को किसी भी स्थिति में राजस्थान को मामूली तौर पर लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि अपने पहले मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

राजस्थान के अगर पिछले मैच को देखा जाए तो संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला था। लेकिन इन दोनों से पहले और बाद में कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका था।

युवा यशस्वी जायसवाल अपने पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। अनुभवी रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर ने भी निराश किया था। स्थिति यह थी कि अगर जोफ्रा आर्चर आखिरी ओवर में चार छक्के नहीं लगाते तो टीम संजू और स्मिथ की शुरुआत को बर्बाद कर 200 रन भी नहीं बना पाती।

Advertisement

पंजाब के संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने उसे और सतर्क रहना होगा।

गेंदबाजी में भी टीम के लिए चिंता है। आर्चर को छोड़कर कोई और गेंदबाज पहले मैच में असरदार नहीं दिखा था। राहुल तेवतिया ने जरुर अहम समय पर विकेट निकाल टीम की जीत पक्की की थी, लेकिन वह खर्चीले भी रहे थे। जयदेव उनादकट, टॉम कुरैन, श्रेयस गोपाल का भी यही हाल था।

पंजाब के बल्लेबाजों के खिलाफ इन सभी को और संयमित गेंदबाजी करने की जरूरत होगी।

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग XI) :-

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, रोबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, टॉम कुरैन।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन/क्रिस गेल, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार