इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15 वां संस्करण रविवार (29 मई) को समाप्त हो गया। आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीत लिया। अहमदाबाद में 1 लाख से भी ज्यादा फैंस मौजूद थे और स्टेडियम में फैंस को देखकर खिलाड़ियों में भी जोश की कमी नजर नहीं आई।

Advertisement

इस फाइनल मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। हालांकि, रवि शास्त्री और हर्षा भोगले जैसे शानदार कमेंटेटर होने के बावजूद, आईपीएल के आयोजकों ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल को मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया और इसी दौरान उनसे एक बहुत बड़ा ब्लंडर हो गया।

Advertisement

साइमन डोल ने पूरे आईपीएल में अपनी कमेंट्री से जबरदस्त काम किया लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते-होते उन्होंने भी फैंस से अपनी ट्रोलिंग करवा ली। दरअसल, इस मुकाबले से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गलत नाम उच्चारण किया जो फैंस को बिल्कुल भी गंवारा नहीं हुआ।

अगर डोल ने किसी खिलाड़ी के नाम का गलत उच्चारण किया होता तो चल जाता लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का गलत नाम लेकर फैंस का पारा बढ़ा दिया। इस स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। लेकिन साइमन इस स्टेडियम का सही नाम लेने की बजाय उसे नरेंद्र सिंह मोदी स्टेडियम कह बैठे और यहीं पर उनसे गलती हो गई। आइए देखते हैं कि फैंस ने किस तरह से साइमन डोल की क्लास लगाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार