कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसल इस समय शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और मौजूदा सीज़न में उन्होंने अपनी शक्तिशाली पावर-हिटिंग से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। हालांकि, उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के बावजूद केकेआर को हार पे हार का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रसेल आने वाले मुकाबलों में एक बार फिर केकेआर के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Advertisement

इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि रसल ताकतवर हिटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में रसल एक ताकतवर शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं और इस शॉट से उन्होंने कुर्सी को भी तोड़ दिया। उनके शॉट में इतनी ताकत थी कि कुर्सी में एक बड़ा सारा छेद हो जाता है।

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और मजे़दार कमेंट भी कर रहे हैं। अगर मौजूदा सीज़न में रसल के प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता के लिए उन्होंने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेली गई सात पारियों में रसल ने 227 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वो केकेआर के लिए अब तक मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

आईपीएल 2022 में अब तक रसल के नाम पर 45.40 की प्रभावशाली बल्लेबाजी औसत के साथ-साथ 180.15 की शानदार स्ट्राइक रेट भी है। अंक तालिका की बात करें तो केकेआर 8 मुकाबलों में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं और अब आगे आने वाले मुकाबले श्रेयस अय्यर की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार