3 मई। शुभमन गिल की शानदार नाबाद 65 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआर ने अहम मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। शुभमन गिल के आलावा क्रिस लिन ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

शुभमन गिल और क्रिस लिन ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन बनाए और पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 62 रन जोड़ दिए जिसके बाद केकेआऱ के लिए लक्ष्य पर पहुंचना आसान हो गया।

Advertisement

क्रिस लिन के अलावा रॉबिन उथप्पा ने 14 गेंद पर 22 रन की पारी खेली तो वहीं विस्फोटक आंद्रे रसेल 14 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल ने केकेआर को जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ ही केकेआर के 12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मोहम्मद शमी, अश्विन और टाई ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए थे। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए निकोलस पुरन ने 27 गेंद पर 48 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर सैम कुरेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर 24 गेंद पर नाबाद 55 रन की पारी खेली । सैम कुरेन की पारी के कारण ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 6 विकेट पर 183 रन बना पाने में सफल रही। 

आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 22 रन बनाए। आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने 36 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में संदीप वारियर को 2 विकेट, हैरी गर्नी और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला। इसके साथ - साथ नीतिश राणा ने भी 1 विकेट चटकाए। मयंक अग्रवाल रन आउट हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार